असली परमात्मा के बारे में


दोस्तों,

हर एक इन्सान ने अपनी अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार  अपने परमात्मा की एक छवि अपने अंतर्मन में बना रखी है। लेखक सभी के धार्मिक विचारों सम्मान करता है।

लेखक का उद्देश्य सिर्फ उन सत्य के खोजियों के लिये महत्ववपुर्ण वैज्ञानिक, तर्कपुर्ण व जांचे जा सकने वाले तथ्यों को प्रस्तुत करना है जिनके लिये परमात्मा को जानने से पहले अपनी बुद्धी को संतुष्ट करना ज्यादा म्हत्वपुर्ण है।

कितने परमात्माओं के बारे मे आप जानते हो? गॉड, वाहेगुरु, अल्लाह, इश्वर, खुदा । क्या आप जानते हैं कि इन सबमें क्या चीज़ कॉमन है?


सिर्फ एक चीज़ और वो है कि इन सबने इस सृष्टी की रचना की है।

किसी भी धर्म के अनुसार "उनके" परमात्मा ने सृष्टी के किसी एक भाग को नही बनाया बल्कि पूरी सृष्टी बनायी है!!

लेकिन फिर भी सृष्टी एक है। जितने धर्म उतनी सृष्टीयाँँ नहीं?

कहीं ऐसा तो नहीं कि सृष्टी एक है तो उसके बनाने वाला भी एक ही हो और हम सिर्फ भाषा व बोली के फर्क के कारण उसे अलग अलग नामोंं से बुला रहें हो और उसके दूतों के अलग-अलग समय में इस दुनिया मेंं आने के कारण उसे अलग अलग् समझ रहेंं हों?


जरा सोचिये! यह ही पहला कदम है। 

Urs Truly,
Satya Anugrahi

No comments:

Post a Comment

Like our Page

>